स्टेट डेस्क, नीतीश कुमार
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु को साक्षात परम ब्रह्म का स्वरूप माना गया है और गुरु-शिष्य परंपरा हमारी सांस्कृतिक विरासत की मजबूत नींव है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी संदेश में कहा कि विक्रम संवत 2083 की आषाढ़ शुक्ल पूर्णिमा पर मनाया जाने वाला गुरु पूर्णिमा का पर्व महर्षि वेदव्यास की स्मृति को समर्पित है।
उन्होंने कहा कि गुरु केवल शिक्षा देने वाले नहीं होते, बल्कि वे जीवन में संस्कार, सत्य और आत्मज्ञान के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देते हैं।







